फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट, पुलिस ने चलाई लाठियां

विज्ञापन
फोटो:24: भीड़ को खदेड़ते कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। एमएलसी चुनाव में मतदान के दौरान नारेबाजी को लेकर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। कुर्सियों और डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस ने लाठियां चलाकर झगड़ रहे समर्थकों को दूर तक खदेड़ा। इस दौरान तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कस्बे में रामगंज स्थित नगर पालिका कार्यालय में एमएलसी पद के लिए शनिवार को मतदान हो रहा था। भाजपा और सपा के बस्ते लगे हुए थे। दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर टिप्पणी कर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे मामला बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक दूसरे पर कुर्सियों और डंडों से हमला कर दिया।
इससे भगदड़ मच गई। कुछ सपा नेता नजदीक के गेस्टहाउस में घुस गए। बवाल देखकर पुलिस ने समर्थकों पर लाठियां चलाकर उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने भाजपा नेता के चालक की पिटाई कर दी, जबकि गेस्टहाउस में छिपे तीन सपा नेताओं को हिरासत में लेने के बाद कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

हालांकि बाद में छोड़ दिया। बवाल में तीन लोग घायल हुए है। निजी चिकित्सकों से उपचार कराकर सभी लोग गायब हो गए। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कन्नौज् में नोकझोंक करते कार्यकर्ता।संवाद- फोटो : KANNAUJ

कन्नौज में सपा-भाजपा नेताओं में विवाद के बाद टूटी पड़ी कुर्सियां।संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें