फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चौपाल में आवास तो किसी ने शौचालय मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। ग्राम चौपाल में शुक्रवार को किसानों को शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। फसलों में जैविक खाद का उपयोग करने व सब्जी में रासायनिक खादों का प्रयोग न करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

तालग्राम विकासखंड की ग्राम पंचायत मझपुर्वा में ग्राम चौपाल हुई। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया। शमशुल और हरनाम ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास की मांग रखी, जबकि दराज ने शौचालय निर्माण की मांग की। इस पर पंचायत सचिव शिवम पाठक ने बताया कि सभी आवेदक पात्रता सूची में शामिल हैं और क्रमांक आने पर उन्हें आवास एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
एडीओ समाज कल्याण तथा एडीओ कृषि राजीव कुमार राजपूत ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा तथा योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचेगा। चौपाल में मैनाज बेगम और यासमीन की गोद भराई की रस्म कराई गई जबकि आदिल और सोनम का अन्नप्राशन संस्कार हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बिलाल अहमद, पंचायत सहायक सलीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बानो बेगम, मनीराम, देवेंद्र, शीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें