फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से सिपाही घायल, आगरा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। एक्सप्रेसवे पर जा रही एक स्लीपर बस एक्सप्रेस वे के नीचे उतर गई। चालक व परिचालक घायल हुए, लेकिन बस में सवार तीस सवारियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस व तहसीलदार ने यात्रियों से जानकारी लेकर उन्हें दूसरे वाहन से लखनऊ भिजवाया।
विज्ञापन

गुरुग्राम से 30 यात्रियों को लेकर एक स्लीपर बस रायबरेली जा रही थी। बस को रायबरेली के डीह थाना में वारा गांव निवासी सिराज चला रहा था। उसके साथ गांव का ही अरविंद परिचालक था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोतवाली के फगुआ भट्टा के पास चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई।
अनियंत्रित बस टोल कट से टकराती हुई नीचे उतर आई। बस एक्सप्रेसवे के नीचे उतरते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने सभी यात्रियों को बस से उतरवाकर दूसरी बस से लखनऊ भिजवा दिया। तहसीलदार ने बताया कि बस चालक व परिचालक घायल हुए थे। यात्री घायल नहीं हुए। सभी को लखनऊ भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें