फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा(कन्नौज)। स्कूल से लौटते वक्त कक्षा नौ की छात्रा के साथ प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वह आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने आरोपी शिक्षक का स्कूल घेर लिया। इसी दौरान सूचना पर जसोदा चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। यहां पीड़िता के पिता से तहरीर लेकर आरोपी को गुरसहायगंज कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल की छात्रा स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में पानी बरसने लगा। इस पर वह एक मुर्गी फार्म की आड़ में खड़ी हो गई। यहां पहले से खड़े तिर्वा कोतवाली के एक गांव निवासी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आरोपी शिक्षक का विद्यालय घेर लिया। किसी ने जसोदा चौकी पुलिस को घटना की सूचना दे दी। जसोदा चौकी प्रभारी सुरेश सिंह विद्यालय पहुंच गए। आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया। छात्रा के पिता की तहरीर मिलने के बाद आरोपी को गुरसहायगंज कोतवाली भेज दिया गया। आरोपी शिक्षक का कहना है कि उसने छात्रा से छेड़छाड़ नहीं की है। आरोप निराधार हैं। उसे झूठा फंसाया जा रहा है।
चौकी प्रभारी का कहना है कि पीड़िता के पिता ने शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
काफी देर चलता रहा सुलह समझौते का प्रयास
चौकी में करीब तीन घंटे तक सुलह समझौते का प्रयास होता रहा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील यादव, ब्लाक अध्यक्ष जावेद अहमद, मनोज यादव, डॉक्टर शिवकुमार सहित कई शिक्षक नेताओं ने समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनी। इसके बाद आरोपी शिक्षक को गुरसहायगंज कोतवाली भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैर छू कर मांगी माफी, नहीं हुआ समझौता
आरोपी शिक्षक ने पुलिस चौकी में उपस्थित सभी लोगों के सामने छात्रा व उसके माता-पिता के पैर छू कर माफी मांगी। परिजनों ने समझौते के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें