फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शटरिंग ठेकेदार का बंबा में मिला शव, बहनोई पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव से दो किलोमीटर दूर बंबा में शटरिंग ठेकेदार का शव पड़ा मिला। पैरों पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बहनोई पर आरोप लगाया है। बहन का पिछले तीन साल से पति से विवाद चल रहा है और वह मायके में रह रही है। मुकदमे के बाद बहनोई ने हत्या की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कछपुरा निवासी मोहित शाक्य (24) शटरिंग लगाने का काम करता है। सोमवार दोपहर दो बजे वह पास के ही गांव में शटरिंग खोलने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह लौटकर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन करने पर देर रात 10:30 बजे के करीब मोहित का शव गांव से दो किलोमीटर दूर कटैया गांव के पास बंबा में पड़ा मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहित की बहन निशा ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी जनपद औरैया के बेला थाना क्षेत्र के सरियावां गांव निवासी रविकांत पुत्र भूप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया, तब से वह मायके में रह रही है। एक साल पहले भाई मोहित ने रविकांत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी, तब पति ने भाई को फोन कर हत्या की धमकी दी थी। निशा ने आरोप लगाया कि रविकांत ने ही उसके भाई की हत्या की है। घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष पारुल चौधरी मौके पर पहुंचीं और परिजनों से पूछताछ की। मोहित की शादी पिछले साल ही हुई थी और आठ दिन पहले वह एक बेटी का पिता बना। पति का शव देख पत्नी नेहा बेसुध हो गई। थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा। परिजनों के आरोपों के आधार पर घटना की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें