कन्नौज। जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन ठठिया के आदर्श इंटर कॉलेज में मंगलवार को किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम ने मोहित को हराकर जीत दर्ज की। वहीं 57.61 किलोग्राम में शिवम ने नितिन को हराया। विजयी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए।
माध्यमिक विद्यालय जिला क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार यादव ने बताया कि नौ विद्यालयों के प्रतिभागियों ने कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बालक वर्ग और बालिका वर्ग के अलग-अलग भार वाले प्रतियोगियों का समान भार वाले प्रतियोगी से मुकाबला करवाया गया। मैदान में 24 कुश्तियां हुई, जिनमें 10 कुश्तियों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अंडर-19 बालक वर्ग में 74.79 किलोग्राम में कुनाल, 65.70 किलोग्राम में ओमहरि ने जीत दर्ज की।
अंडर 17 बालक वर्ग में 45 किलोग्राम ऋषि, 45.48 किलोग्राम में शिवम, 48.51 किलोग्राम में दीपांशु, 55.60 किलोग्राम में श्याम, 60.65 किलोग्राम में कृष्णा, 65.71 किलोग्राम में ललित कुमार, 71.80 किलोग्राम में देवांशू ने जीत दर्ज की। अंडर-14 में बालक वर्ग में 35 किलोग्राम में नवल, 44.48 किलोग्राम में देव, 52.57 किलोग्राम में कृशाग्र द्विवेदी ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में अंडर 19 में साक्षी, अंडर 17 में रत्नेश, शिवानी, पारुल और श्वेता विजेता रहीं। निर्णायक मंडल में प्यारेलाल विद्यापति, विद्यासागर तिवारी, आदित्य गंगवार, अभिषेक वर्मा, संगीता वर्मा, राहुल त्रिपाठी, ओमशंकर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।