फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर एनटीपीसी सीनियर मैनेजर सहित सात घायल

विज्ञापन
मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यलो लाइन पर खड़ी कार में दूसरी ने टक्कर मार दी। कार का टायर अचानक फट जाने से यह हादसा हुआ। दोनों कारों में सवार सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-37, डी ब्लाक-153 निवासी एनटीपीसी सीनियर मैनेजर ऋषिपाल सिंह(54) लखनऊ जा रहे थे। साथ में पत्नी रेनू सिंह(50), पुत्री हर्षिता(16) थीं। कार को सिद्धार्थ नगर के मनिकेश तिवारी (40) चला रहे थे। एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब यह कार खड़ी कर आराम करने लगे। इसी बीच लखनऊ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे जयपुर के थाना आदर्श नगर के रॉयल पैराडाइज अपार्टमेंट निवासी दीपेंद्र सिंह(40) की कार का टायर फट गया। यह खड़ी कार से टकरा गई। इस कार में शैलेंद्र यादव (38) और कमलजीत सिंह तेजा (42) भी साथ थे। हादसे में सात लोग घायल हो गए।
सूचना पर यूपीडा गश्ती दल और दरोगा राजेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। सभी का मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया। क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें