फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसी देख बोले डीएम, क्या ऐसे बनती है

विज्ञापन
सड़क का निरीक्षण करते डीएम राकेश कुमार मिश्र और अन्य अफसर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सड़क पर गड्ढे और पैचिंग का कार्य देखने निकले जिलाधिकारी को कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। उन्होंने अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं ठठिया-मकनपुर मार्ग पर सड़क का हिस्सा धंसा देख जिलाधिकारी चौंक गए। बोले यह क्या बना है भाई, क्या ऐसे सड़क बनती है। अभियंता ने बारिश के चलते मिट्टी धंस जाने पर दोष मढ़ा। जिलाधिकारी ने ठीक से कुटाई कर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ आरएन सिंह व पीडब्ल्यूडी के अभियंता कन्नौज से तिर्वा तक सड़क का हाल देखने निकले। कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर कराए गए पैच कार्य में गुणवत्ता सही नहीं दिखी। कार्य को कुशलता से न करने के आरोप में एनएच 91 ए के अधिशासी अभियंता से जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पैच कार्य पूर्ण गुणवत्ता से दोबारा कराएं। ठठिया-मकनपुर रोड पर पैच कार्य की गुुणवत्ता सही मिली।
एक स्थान पर सड़क धंसी देख जिलाधिकारी ने चिंता जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त किया जाए। गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें