फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर एसडीएम तिर्वा पर गिरी गाज

Wed, 18 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
ऑफिस - फोटो : demo pics
विज्ञापन
तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों व उनके निस्तारण को गंभीरता से न लेने की गाज मंगलवार को एसडीएम तिर्वा उदयवीर सिंह पर गिरी। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने उन्हें एसडीएम तिर्वा के पद से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। उनके स्थान पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रहे राजेश कुमार यादव को तिर्वा का नया एसडीएम बनाया है।
विज्ञापन


वह बुधवार सुबह तिर्वा पहुंचकर एसडीएम का चार्ज ग्रहण करेंगे। विदित हो कि मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में तिर्वा में तहसील दिवस का आयोजन था, तहसील दिवस की शिकायतों की समीक्षा के दौरान निस्तारण में लापरवाही देख डीएम ने तहसीलदार तिर्वा को डांटा था। समीक्षा में सबसे अधिक लंबित मामले राजस्व विभाग के ही थे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार का पूर्व में स्थानांतरण प्रतापगढ़ हो गया था, पर जिलाधिकारी ने शासन को डीओ भेजकर उनका स्थानांतरण रुकवा दिया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें