फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़ियापुर बांगर में होगा पुनर्मतदान

Sat, 28 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा सड़ियापुर बांगर में पुनर्मतदान होगा। यहां का चुनाव निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन ने भेज दी है। एसपी सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर दो सिपाही, दो होमगार्ड जवान व दो चौकीदारों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सड़ियापुर में मतपेटी बूथ से लूटकर कुएं में फेंकने के मामले में ड्यूटी पर तैनात जसवंत सिंह, नित्यप्रकाश, होमगार्ड जवान हरिश्चंद्र, अमर सिंह, चौकीदार जवाहर सिंह व गिरीश चंद्र के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

घटना की उच्च स्तरीय शुरू करा दी गई। अब तक की छानबीन के बाद कन्हैयालाल निवासी सड़ियापुर बांगर, रामप्रकाश निवासी मिश्रीपुर, सियाराम व रोशनलाल निवासी चुरैया को हिरासत में लेकर कन्नौज कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। इस बाबत पीठासीन अधिकारी व मतदान कर्मियों से भी पूछताछ कर जानकारी हासिल की गई है।
विज्ञापन


वहीं सड़ियापुर क्षेत्र में चल रही कलस्टर मोबाइल पुलिस टीम के दरोगा मदन गोपाल के खिलाफ भी एसपी ने जांच शुरू करा दी है। यह जांच करके रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी एएसपी सुभाष शाक्य को सौंपी गई है। डीएम अनुज झा ने कहा कि सड़ियापुर बांगर मतदान केंद्र पर दो बूथ 134 व 135 बनाए गए थे।

बूथ नंबर 135 की मतपेटी लूटकर कुएं में फेंकी गई। मतपेटी को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकालकर बरामद कर लिया गया है। वहीं बूथ 134 पर भी अराजकता की स्थिति रही, इसलिए दोनों बूथों पर हुए मतदान निरस्त करने का निर्णय लेकर रि-पोल कराने की संस्तुति आयोग से की गई है।

घटना के संबंध में मतपेटी लूटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। बूथ की ड्यूटी पर तैनात दोनों सिपाहियों, होमगार्ड जवान व चौकीदारों को बर्खास्त किया जाएगा। ये कर्मचारी सेवा में रहने के लायक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें