फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : 10 साल बाद मिली गोबर व कूड़े के ढेर से निजात

विज्ञापन
कंपोजिट स्कूल मायापुर्वा के परिसर को कब्जा मुक्त करती जेसीबी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। 10 साल से विकास खंड क्षेत्र के मायापुर्वा कंपोजिट विद्यालय परिसर में ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा था। यहां गोबर के ढेर और कंडों के बीच छात्र-छात्राएं पढ़ने को मजबूर थे, लेकिन प्रधानाध्यापक की शिकायत पर मंगलवार को राजस्व टीम ने बुलडोजर चलवा कर स्कूल को कब्जा मुक्त करवा दिया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय मायापुर्वा के प्रधानाध्यापक योगेंद्र कुमार ने शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में स्कूल परिसर पर कब्जे की शिकायत की थी। लेखपाल ने उसी दिन गांव के लोगों से कब्जा हटाने की हिदायत दी थी।
कब्जा न हटने पर एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र, लेखपाल अतुल प्रताप सिंह, प्रधान सत्येंद्र यादव ने पुलिस प्रशासन की मदद से मंगलवार को बुलडोजर चलवा कर विद्यालय से कब्जा और अतिक्रमण को हटवा दिया। इस बीच कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की सख्ती से लोग मौके से भाग गए। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि अगर ग्रामीणों ने दोबारा कब्जा किया, तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें