नजरापुर(कन्नौज)। खेत में पानी लगाते समय गांव के चौकीदार को सर्दी लग र्गई। पड़ोसी निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। लेखपाल ने मामले की जानकारी की।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के परसपुर गांव निवासी रामबाबू (55) पुत्र हिसते तिर्वा कोतवाली में चौकीदार थे। गांव में खेतीबाड़ी भी करते थे। इकलौता बेटा अशोक जम्मू कश्मीर में नौकरी करता है। रामबाबू रविवार रात गेहूं की फसल में पानी लगा रहे थे। इस दौरान सर्दी लग गई। सुबह पड़ोसी लोग निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचीं क्षेत्रीय लेखपाल सिम्मी कटियार ने जानकारी की। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार की आर्थिक सहायता की जाएगी। वहीं रामबाबू की मौत से चौकीदारों में शोक की लहर है।