मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते सपाई।
- फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन(कन्नौज)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज होकर कुछ युवकों ने नादेमऊ कस्बे में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस युवकों की शिनाख्त में जुट गई है।
नादेमऊ चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सपा समर्थक युवकों ने यह प्रदर्शन किया। पुतला फूंके जाने का वीडियो वायरल होने के बाद इंटेलीजेंस टीम की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। युवकों की तलाश में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवकों की शिनाख्त कराई जा रही है। युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।