फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने बैलगाड़ी चलाकर जताया विरोध

विज्ञापन
बैलगाड़ी चलाकर लोगों को जागरूक करते सपाई। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। सपाइयों ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी का विरोध करने के लिए गुरुवार को बैलगाड़ी चलाकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने कई गांवों में भ्रमण कर भाजपा सरकार को कोसा। वहीं लोगों को सपा की नीतियां बताईं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान और पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने पचोर से सीहपुर गांव तक बैलगाड़ी चलाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को दामों को मनमाने तरीके से बढ़ाया जा रहा है। भाजपा ने आम जनता से झूठ बोलकर उनके वोट के दम पर सत्ता पाई है। आज इन्हीं लोगों का खून चूसकर चंद अमीरों की झोली भरने का काम किया जा रहा है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह ने यादव ने कहा कि सरकार जनता को जाति-धर्म के आधार पर बांटने का काम कर रही है। अब जनता इस सरकार को जान चुकी है। इस मौके पर पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, प्रबल प्रताप सिंह, भूरा यादव, महावीर सिंह, राकेश कठेरिया, संजय सिंह, गपोले तिवारी, अजय सविता, भूरा दुबे, अशोक दुबे, राजेंद्र सविता, विश्राम, पंकज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें