फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधन की तीन मस्जिदों में मिले 42 जमाती, सैंपल लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समधन कस्बे की तीन मस्जिदों से पुलिस ने 42 जमातियों को पकड़ा है। इनमें से 15 कासगंज व 15 फिरोजाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। 12 लोग स्थानीय हैं। चिकित्सीय टीम ने सभी का सैंपल लेकर गौतम बुद्ध हास्पिटल और पैरामेडिकल कालेज में क्वारंटीन किया है। सभी सैंपल सैफई भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में चार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन के माथे पर बल दिखने लगे हैं। ड्यूटी में लगे सभी अफसरों व कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि समधन क्षेत्र में कई जमाती ठहरे हैं। पुलिस ने समधन क्षेत्र की सभी मस्जिदों को खंगाला। कस्बे की तीन मस्जिदों से 42 जमाती मिले। इसमें 15-15 जमाती कासंगज व फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। 12 स्थानीय हैं। यह कासगंज और फिरोजाबाद से आए जमातियों के साथ ही रह रहे थे। पुलिस ने इन सभी को दो बसों में बैठाकर कनपटियापुर स्थित गौतम बुद्ध हास्पिटल एवं पैरामेडिकल कालेज में क्वारंटीन किया।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप के निर्देश पर विनोद दीक्षित चिकित्सालय के डॉ. बृजेश शुक्ला की टीम ने सभी का सैंपल लिया। नमूनों को जांच के लिए सैफई भेजा गया है। दो दिन बाद रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें