विशुनगढ़(कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम कैरदा में फांसी के फंदे पर झूली किशोरी के मामले में नया मोड़ आया है। युवती के पिता ने गांव के एक युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक शोहदे से परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या की है।
कैरदा निवासी रामबहादुर पुत्र दुलारेलाल ने बताया कि तीन दिन पहले पुत्री रेनू नदी के किनारे भैंस चरा रही थी। पास में ही गांव के कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। तभी गांव का एक युवक तमंचा लेकर आया। वह बेटी को पतेल में खींच ले गया। युवक ने बेटी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। युवक उसकी बेटी को मोबाइल से दुष्कर्म के लिए बाहर बुलाता था। भय और शर्म के कारण बेटी ने आत्महत्या कर ली। पीड़ित पिता ने तहरीर दी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जाएगी।