छिबरामऊ। तालग्राम विकासखंड की पनगवां ग्राम पंचायत के मजरा नैनापुर के ग्रामीणों ने गांव में सड़क व नाली निर्माण की मांग को लेकर तहसील परिसर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम देवेश कुमार गुप्त से गांव में सीसी सड़क व नालियां बनवाए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में कोई पक्की सड़क नहीं है। पूरे गांव में सीवर का पानी मार्गों में भरा रहता है। गांव में सीवर का पानी एकत्र होने के लिए तीन तालाब बने हैं। सड़क व नाली निर्माण होने से समस्या से निजात पाई जा सकती है। गलियों में पानी भरा होने से मक्खी, मच्छर पनपने से आए दिन ग्रामीण मलेरिया, हैजा, डायरिया आदि बीमारियों के खतरा बना रहता है। इस दौरान विजय सिंह पाल, चंद्रशेखर वर्मा, सुभाष पाल, रतीराम वर्मा, राजेंद्र पाल, अतुल पाल, अवनीश वर्मा, छविराम पाल आदि मौजूद रहे।