फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस गांवों की बिजली 18 घंटे रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के चलते क्षेत्र के बीस गांवों की बिजली 18 घंटे ठप रही। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। शनिवार दोपहर बाद बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

ओमप्रकाश, सुरेश चंद्र, नरेश चंद्र, गुरु प्रसाद, राम सिंह वर्मा, सुशील कुमार पाल, ओम शंकर, मधुकिशोर ने बताया कि अमोलर उपकेंद्र के ताहपुर फीडर की हाईटेंशन लाइन में मझैइया के पास पोल में लगी डिस फाल्ट हो गई। इस फीडर से जुड़े अमोलर, कैथनपुर्वा, सीतापुर्वा, दलापुर्वा, बरियापुर्वा, नैपालपुर, ककराह, पहलपुर्वा चचियापुर, घुसुआपुर, मवैइया, माधौनगर समेत करीब 20 गांवों में गुरुवार रात से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार को बिजलीकर्मियों की टीम ने फाल्ट को ठीक किया।
जिसके बाद शुक्रवार दोपहर तक फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल हुई लेकिन शाम को फिर नैपालपुर के पास पोल में फाल्ट से आपूर्ति ठप हो गई। फिर 18 घंटे बाद शनिवार को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सुबह के समय लोगों को पानी की समस्या बनी रही। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि जेई विकास कुमार को लाइन दुरूस्त कराने के निर्देश दिए गए। मरम्मत कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें