फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फर्जी गेमिंग एप से धोखाधड़ी में 14 कॉरपोरेट अकाउंट में 1.10 करोड़ रुपये जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ऑनलाइन फर्जी गेमिंग एप मामले में पुलिस को 14 और कॉरपोरेट अकाउंट मिले हैं। इनमें लोगों से ठगी की रकम को ट्रांसफर किया गया है। पुलिस ने इन सभी खातों को सीज कर इनमें जमा 1.10 करोड़ रुपये जब्त कर लिए हैं। इस मामले में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और 38 अकाउंट सीज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि फर्जी गेमिंग एप के ठगों का नेटवर्क भारत के कई प्रदेशों में फैला है। इनमें पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश के लगभग 25 जिले शामिल हैं। ठगी के मास्टर माइंड गोंडा निवासी हाफिज अली पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। टीम का नेतृत्व कर रहे सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ठगों की गिरफ्तारी के बाद उनके कई सहयोगियों ने अपने खातों में पड़ी धनराशि को नेटबैकिंग के माध्यम से अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी। जब बैंकों में पड़ताल की गई, तो इसका पता चला। ऐसे 14 अकाउंट मिले हैं, जिनको सीज करवाकर उनमें पड़ी 1.10 करोड़ रुपये की धनराशि जब्त कर ली गई। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी खातों का सत्यापन करा रही है और इसमें शामिल अन्य ठगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि फर्जी गेमिंग एप में कई लोग शामिल हैं। जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें