फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूर गांव में बन सकती है हसेरन तहसील

विज्ञापन
रूर में हसेरन तहसील के लिए प्रस्तावित जमीन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। हसेरन को तहसील बनाने के लिए शासन स्तर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रूर गांव में हसेरन तहसील बनाई जा सकती है। एसडीएम गौरव शुक्ला ने इसके लिए तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सौरिख क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए हसेरन को तहसील बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद बार एसोसिएशन छिबरामऊ ने विरोध कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मामला शांत हो गया। अब एक बार फिर हसेरन तहसील बनाए जाने के लिए शासन स्तर से प्रयास तेज हो गए हैं। एडीएम यूसी उपाध्याय ने एसडीएम गौरव शुक्ला को भेजे गए पत्र में पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव तथा नए प्रस्तावों को मांगा है।
सपा सरकार में आठ दिसंबर 2016 में हसेरन तहसील के लिए ग्राम रूर, परगना सकतपुर, तहसील छिबरामऊ की आवासीय एवं आवासीय भवनों के लिए लगभग 2.290 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव भेजा गया था। एडीएम ने पूर्व के प्रस्ताव सहित अन्य उपयुक्त जमीन जो कि आवासीय भवनों के लिए 3.5 व 1.5 एकड़ का प्रस्ताव, भूमि का विवरण शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि इस कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि शीघ्र ही पूर्व के प्रस्ताव व नए प्रस्ताव को बनाकर डीएम कार्यालय को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

रूर गांव ही है हसेरन का केंद्र
ग्राम सभा रूर में तहसील का निर्माण होता है तो यह जगह हसेरन की केंद्र बिंदु होगी। संभावित हसेरन तहसील में आने वाले सकरावा, नादेमऊ, हसेरन रूर से लगभग एक समान दूरी पर स्थित हैं। इसके अलावा सौरिख से बिधूना मार्ग पर स्थित होने के कारण यातायात के साधन भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें