तिर्वा(कन्नौज)। दूसरों की जिंदगी बचाने के जज्बे के साथ 18 लोग रक्तदान कर महादानी बने। अमर उजाला फाउंडेशन और लेखपाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में लगे रक्तदान शिविर में लेखपालों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तहसील सभागार में मेडिकल कालेज की ब्लड बैंक टीम की ओर से शिविर की व्यवस्था की गई थी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर संघ के स्थापना दिवस पर तिर्वा तहसील सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम जयकरन व विशिष्ट अतिथि तहसीलदार विशेश्वर सिंह रहे। संघ के संस्थापक मुरारीलाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष बृजनंदन सिंह यादव ने कहा कि लेखपाल हमेशा गरीबों की मदद करते हैं। संघ की स्थापना 14 नवंबर 1962 को मुरारीलाल शर्मा द्वारा की गई थी। तब से आज तक संगठन का विस्तार होता चला आ रहा है। एसडीएम ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
इस दौरान लेखपाल अभिषेक द्विवेदी, आशीष कुमार कठेरिया, तिर्वा तहसील के लेखपाल बृजनंदन सिंह, रंजन मिश्रा, अजय चौहान, अंकुर सिंह, सौरभ यादव, छिबरामऊ तहसील के लेखपाल मनीष तिवारी, अनीस खान, आशीष खरवार, प्रवीन कुमार, बृजेश कुमार, कुलदीप यादव, राजेश कुमार, निखिल सविता, नितिन यादव, गुलफाम, रोहित कुमार ने रक्तदान किया। शिविर में राजकीय मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर राजेश पटेल, सर्वेश यादव, राकेश कुमार, वीरभान सिंह, शैलेंद्र सिंह, सुशील दीक्षित, राकेश बाबू, विमल, भगवानदीन शुक्ला, मदन मोहन, परशुराम वर्मा, अर्पित कटियार समेत अन्य लेखपाल उपस्थित रहे। लेखपालों ने मेडिकल कालेज में मरीजों को फल भी बांटे।