फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा ने महिला से लूटे जेवर

Fri, 04 Mar 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला को प्रेत का साया बताकर उपाय के नाम पर बाबा उसके जेवरात उतरवाकर भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस की मदद से एक बदमाश को बाइक समेत दबोचा, जबकि तीन साथी भाग निकले। पुलिस फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


 
छिबरामऊ क्षेत्र के तेराजाकेट निवासी भैया लाल बाथम की पत्नी सुखरानी नगर के पूर्वी बाईपास पर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक बाबा अपने एक अन्य साथी के साथ उसके पास आया।

बाबा ने पेट्रोल पंप के पास एक किनारे महिला को बैठाकर उस पर भूत बाधा का चक्कर बताया और अपनी बातों में उलझा लिया। महिला उसकी बातों में आ गई। महिला ने बताया कि बाबा ने उसके  कान के कुंडल, गले की मटर माला, हाथ में पहनी अंगूठी और पैरों की पायल उतरवा लीं।
विज्ञापन


 
महिला ने बताया कि जब उसने विरोध करना चाहा तो बाबा अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भागने लगा। इस बीच बाबा के अन्य साथी ने उसका थैला उठा लिया और भाग गया। महिला के शोर मचाने पर वहां खड़े सपा नेता अजय यादव एडवोकेट और अक्कू भदौरिया ने जेवरात लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश का पीछा किया।


घटनास्थल से चंद कदम दूर ब्लाक मुख्यालय पर एमएलसी चुनाव का मतदान चल रहा था, ऐसे में वहां भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौजूद थे, जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस की भी कई गाड़ियां महिला के बताए अनुसार बदमाशों का पीछा करने दौड़ पड़ी।


इस बीच सिपाही उपदेश कुमार राजपूत और लक्ष्मी नरायन ने अजय यादव व अक्कू भदौरिया के सहयोग से बरवटापुर रोड पर बाइक सवार बदमाश को दबोच लिया और उसे पकड़कर कोतवाली ले आए। महिला ने बदमाश को देखते ही पहचान लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ में जुटी है।


पकड़ा गया बदमाश कानपुर देहात का रहने वाला है। प्रभारी कोतवाल नवीन कुमार ने बताया पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है, उसने अपने तीनों साथियों के नाम बताए है। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें