फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चुनाव में लगी रोडवेज बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी में ट्रेनों की संख्या कम होने के लिए अधिकतर यात्री रोडवेज बसों से सफर करते हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में रोडवेज बसों के जाने के लिए यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई है।
विज्ञापन


इत्रनगरी में एक्सप्रेसवे से लेकर नेशनल हाईवे गुजरे हैं, जो लोगों के आवागमन के लिए बेहतर हैं। जिले के लोग अधिकतर लंबे सफर के लिए रोडवेज बसों का प्रयोग करते हैं। परिवहन विभाग के पास वर्तमान में 62 सरकारी और तीन अनुबंधित बसें हैं। इसमें अधिक बसें दिल्ली, आगरा, हरदोई, कानपुर के लिए चलती हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 रोडवेज बसें चली गई, जो 27 अप्रैल तक वापस आएंगी। दूसरे चरण के लिए 12 बसें जाएंगी। बसों के लोकसभा चुनाव में चले जाने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों बसों के इंतजार में यात्री रोडवेज स्टेशन पर बैठे रहते हैं।

रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए सात लोहे की बेंच पड़ी हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते बेंच भर जाती हैं तो यात्री पेड़ की छांव का सहारा लेते हैं। कुछ यात्री तो दुकानों की पड़ी टीन के नीचे ही बैठ जाते हैं।
विज्ञापन



गर्मी में यात्रियों के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज बस स्टेशन पर वाटर कूलर लगाया गया हैं। इससे पहले यात्रियों को शीतल जल की बोतल खरीदकर पीना पड़ता था। अब यात्रियों को शीतल जल खरीदकर नहीं पीना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें