फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के अवैध संचालन पर लगाएंगे रोक

विज्ञापन
घायलों का हालचाल लेते विधायक कैलाश राजपूत। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। बसों के अवैध संचालन से आए दिन हादसे होते हैं। मुख्यमंत्री से शिकायत कर इन बसों के संचालन पर जल्द ही रोक लगाई जाएगी। इससे सड़क हादसों में कमी आ सके। नेशनल परमिट बनवाकर बसों से डग्गामार नहीं होने दी जाएगी। यह बातें तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कही।
विज्ञापन

रविवार को वह तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे थे। उन्होंने उपचार को लेकर मरीजों से जानकारी ली। सीएमएस को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर सीएम काफी चिंतित है। उनकी नजर कन्नौज पर ही है। यहां भर्ती तीन घायलों को आर्थिक सहायता चेक न मिलने सभी घायलों को सीएम द्वारा दी जाने वाली चेक प्रदान करने का भरोसा दिलाया। वंचित लोगों की रिपोर्ट एसडीएम से भेजने की बात कही। विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि जनपद में अब बसों का यह अवैध कारोबार बंद कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एआरटीओ से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नेशनल परमिट लेकर बस संचालक सवारियां भरते हैं जो कि अवैध है। इसकी शिकायत वह सीएम से करेंगे। जांच कराकर अवैध बसों का संचालन बंद करवाया जाएगा। इस मौके पर मोनू दुबे, प्रभात वर्मा, घनश्याम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें