फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट टीम ने जोनल टीम के साथ शुरू की डीएनए जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बस हादसे में आग की लपटों में समा गए लोगों की संख्या की पुष्टि के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में हड्डियों का डीएनए टेस्ट शुरू किया गया है। हादसे की प्राथमिक जांच में राज्यस्तरीय टीम ने बस को मानकविहीन बताया, जिससे बस में फंसकर कई लोग जिंदा जल गए।
विज्ञापन

शनिवार की रात विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर/ मेडिकोलीगल एक्सपर्ट जी खान ने जोनल फील्ड यूनिट कानपुर जोन प्रभारी सुधीर द्विवेदी और जनपद की फील्ड यूनिट टीम प्रभारी रामेंद्र शंकर श्रीवास्तव के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आग से जलकर राख हुई बस के अंदर से कई नमूने लिए। प्राथमिक जांच में बस में इमरजेंसी खिड़की और दरवाजा नहीं पाया गया। इसके अलावा बस के पीछे कांच और ग्रील की खिड़की की जगह टिन जड़ी हुई मिली। इससे बस को मानकविहीन होना बताया गया है। यही कारण रहा कि आग लगने के दौरान अधिकांश लोग फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। इससे कई लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस में मिली हड्डियों और अवशेषों को लेकर डिप्टी डायरेक्टर लखनऊ रवाना हो गए हैं। शासन के निर्देश पर मृतकों की सही संख्या सामने लाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में जोनल टीम के सहयोग से डीएनए टेस्ट कर रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि डीएनए टेस्ट के बाद ही मृतकों की संख्या का पता चल सकेगा। इसके आधार पर ही मृतकों की शिनाख्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें