फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगाइयों ने चेन लूट फूंकी बाइक

Sat, 24 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगूपुरवा गांव निवासी राजपाल सिंह पुत्र रामपाल सिंह भी दंगे का शिकार हो गएा। उसे व उसके दोस्त को रास्ते में घेरकर पीटा गया और बाइक छीनकर फूंक दी गई। कोतवाल भुल्लन यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में किसान राजपाल सिंह ने कहा कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ कन्नौज शहर जरूरी काम से आ रहे थे। सफदरगंज तिराहे पर खड़े 20 से 25 लोगों ने उनकी बाइक जबरन रोकी और पिटाई शुरू कर दी। गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली।

दोस्त ने बचाने की कोशिश की तो दंगाइयों ने उसे भी लात-घूंसों से पीटा। तमंचा लगाकर जान से मार डालने की धमकी दी और बाइक छीनकर आग लगा दी। कुछ बुजुर्गों के दखल पर उन दोनों की जान बच सकी। उधर, मोहल्ला जेरकिला में एक मकान पर धावा बोलकर गालीगलौच करने व जान से मार डालने की धमकी देने के मामले में दो नामजद समेत 50 अज्ञात दंगाइयों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जेरकिला निवासी अय्याज पुत्र परवेज ने टिकिया ग्वालमैदान मुहल्ला निवासी बदन यादव पुत्र मुकेश यादव, मोहित यादव पुत्र लाल सिंह यादव सहित 50 अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराते हुए आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एकराय होकर उसके दरवाजे पर चढ़कर धार्मिक अपशब्दों का प्रयोग किया।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई। उधर, शहर के मोहल्ले बड़ा बाजार में दंगाइयों ने नवीन इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग लगा दी। इससे लाखों रुपये का इलेक्ट्रानिक्स का सामान जलकर राख हो गया। मामले में दो नामजद समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मोहल्ला शिखाना निवासी इमरोज पुत्र इंतजार अहमद के अनुसार, उसकी बड़ा बाजार में टीवी, फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकान है। गुरुवार की रात एक बजे ग्वालमैदान निवासी अवधेश कुमार और जीवन शंकर उर्फ लालजी मिश्रा पुत्रगण महादेव ने अपने 15-20 साथियों के साथ दुकान में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें