फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में निभाई जिम्मेदारी, अब आई इनाम की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना काल और कोरोना नियंत्रण में बेहतरीन भूमिका निभाने वाली आशा और आशा संगिनियों के लिए सरकार ने तिजोरी खोल दी है। कोविड टीकाकरण और संबंधित अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले कर्मचारियों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 24 माह की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इसके लिए प्रदेश के सभी जनपदों को बजट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय के मुताबिक कन्नौज जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों की 1465 आशा के लिए एक करोड़ 75 लाख 80 हजार रुपये, 74 संगिनी के लिए आठ लाख 88 हजार रुपये, नगरीय क्षेत्र की 10 आशा के लिए एक लाख 20 हजार रुपये का बजट अवमुक्त किया गया है। जनपद में 170 एएनएम को 10-10 हजार रुपये देने के लिए बजट पहले ही अवमुक्त हो गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें