फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक को लगाई फटकार, दूसरे का वेतन रोका

विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय जलालाबाद में निरीक्षण करतेे समन्वयक समीर कुमार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में शुक्रवार को सहायक शिक्षा निदेशक राजेश कुमार शाही ने समन्वयक के साथ कई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को निरीक्षण किया। मानीमऊ में चार्ज न देने पर प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगा दी। वहीं जसौली में साफ-सफाई न दिखने पर प्रधानाध्यापक का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश बीएसए को दिया।
विज्ञापन

कानपुर मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक राजेश कुमार शाही ने कंपोजिट विद्यालय मानीमऊ का निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक को चार्ज नहीं दिया था। इस पर फटकार लगा दी। इसके बाद वह उच्च और प्राथमिक विद्यालय जसौली पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर प्रधानाध्यापक का एक माह का वेतन रोकने का आदेश बीएसए केके ओझा को दिया। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आसकरनपुरवा में स्थिति संतोषजनक मिली। वह कंपोजिट विद्यालय नजरापुर पहुंचे। यहां के प्रधानाध्यापक ग्रांट के उपभोग के बारे में सही जवाब नहीं दे सके। इस पर नाराजगी जताई। प्राथमिक विद्यालय वैसरपुर पट्टी, रितुकला समेत आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया।
सहायक निदेशक और समन्वयक समीर कुमार ने बीएसए कार्यालय का भी निरीक्षण किया। बीईओ, जिला समन्वयक, बीएसए कार्यालय के सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की। सहायक निदेशक ने किताबों के वितरण के बारे में जानकारी ली। बीएसए ने बताया कि दो ब्लॉक में किताबों को बंटवा दिया है। अभी पांच लाख किताबें नहीं आ पाई हैं।
विज्ञापन

समन्वयक यहां भी पहुंचे, जांचा स्तर
कन्नौज। समन्वयक समीर कुमार ने प्राथमिक विद्यालय दंदौरा खुर्द का निरीक्षण किया। बच्चों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय तिखवा, बीआरसी जलालाबाद, उच्च एवं प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद का भी निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद में भोजन को चखा। वह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अनौगी पहुंचे। उच्च और प्राथमिक विद्यालय अनौगी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति 80 फीसदी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें