पालिका द्वारा लक्ष्य से बहुत कम वसूली करने वाले
लापरवाह पालिकाकर्मियों को एडीएम ने फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किए हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर शतप्रतिशत वसूली नहीं होती तो
कर्मियों के वेतन रोक दिए जाएंगे।
शुक्रवार को पालिका के प्रभारी ईओ/
एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने पालिकाकर्मियों की बैठक लेते हुए वसूली की
समीक्षा की। लक्ष्य से कम वसूली होने पर लापरवाह कर्मियों को कड़ी फटकार
लगाई। उन्होंने 12 कर्मियों को नोटिस जारी किए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि
एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत वसूली नहीं होती तो वेतन रोक दिए जाएंगे।
ज्ञात हो कि पालिका में जल कर, भवन कर, जल मूल्य और लाइसेंस शुल्क के बकाए
वसूली का लक्ष्य दिया गया था, जो 31 जनवरी तक पिछले वर्ष की तुलना में काफी
कम है। एसडीएम ने कर्मियों को निर्देश दिए वसूली कार्य में तेजी लाएं।
उन्होंने लोगों से बकाया जमा करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक साल से
बड़े बकाएदारों का बकाया जमा न करने पर आरसी जारी की जाएगी।