फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम कार्रवाई पर प्रभारियों को लगाई फटकार

Thu, 05 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
डीआर्ईजी, एसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीआईजी ने गुरुवार को थाना प्रभारियों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले लोगाें को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए, वहीं कम कार्रवाई करने वाले प्रभारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर डीआईजी राजेश डी मोदक पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक-एक प्रभारी को खड़ा कर चुनाव के संबंध में की गई निरोधात्मक कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। चुनाव को हल्के में लेने पर कई प्रभारियों की फटकार लगाई। चेतावनी दी कि अधिक से अधिक उन लोगों को पाबंद किया जाए जो चुनाव के समय मतदान केंद्र पर गड़बड़ी फैलाते हैं। उन्हें रेड कार्ड भी दिया जाए। अति संवेदनशील बूथों का भ्रमण करें, उन बूथों पर विशेष निगरानी रखें जहां पर पूर्व में घटनाएं हो चुकी हैं।

उन गांवाें के दबंग व्यक्तियों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करें, इसके अलावा जो लोग अक्सर चुनाव के समय गड़बड़ियां फैलाते हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रत्येक प्रभारी व अधिकारी मतदान केंद्रों को जाने वाले रास्तों को चेक कर लें। यदि किसी मतदेय स्थल पर जाने की व्यवस्था न हो तो संबंधित अधिकारियों को बताकर रास्ता दुरुस्त कराएं। जिससे मतदान केंद्र तक वाहनों का आवागमन हो सके।
विज्ञापन


डीआईजी ने कहा कि जो भी अपराधी जेल से बाहर हों उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी करें। समय-समय पर वाहनों की चेकिंग की जाए। यदि अवैध रूप से ले जाई जा रही धनराशि मिले तो संबंधित अधिकारियों को जानकारी देकर कार्रवाई कराएं।

इस मौके पर एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी वंशराज यादव, सीओ अंबरीश सिंह भदौरिया, सुरेंद्र पाल सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी अजय राज वर्मा, ठठिया थानाध्यक्ष आलोक सिंह यादव, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष अनवर अहमद, सौरिख थानाध्यक्ष आरपी पांडेय सहित सभी थाना कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें