फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर पत्नी को किया बेघर, सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के शेखपुरा मोहल्ला निवासी अरविंद ने नौ मई 2016 को बेटी मोहिनी की शादी फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के रामपुर निवासी प्रदीप के साथ की थी। अरविंद ने जमीन बेचकर बेटी की शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद प्रदीप दहेज में डेढ़ लाख रुपये और मोहिनी के पिता से आटो निकलवाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर करीब छह माह पूर्व प्रदीप ने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मोहिनी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मोहिनी ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पति प्रदीप, सास सियादुलारी, ससुर नर्सिंग उर्फ बृजेंद्र, देवर संदीप, मामा कृपाल निवासी कुरदरा बिल्हौर, फूफा मुकेश, बुआ रेखा और बुआ प्रीती निवासी बागौ बदायूं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें