कन्नौज। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 12 लोगों को पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने तीन बाइक भी कब्जे में ली हैं।
शुक्रवार रात उप निरीक्षक कमलेश कुमार और सुरेंद्र कुमार ने शरीफापुर में एक गेस्ट हाउस के पीछे गौरव पाल के हाते में घेराबंदी की। पुलिस ने जुआ खेल रहे अरुणेंद्र उर्फ बबलू निवासी आसकरनपुरवा, पुष्पेंद्र निवासी शरीफापुर, मुनीम निवासी कपूरापुर, शिवम निवासी मियागंज, ऋषभ उर्फ छोटू निवासी मलिकापुर, अमन निवासी शरीफापुर, सोनू निवासी नेरा, रघुवीर निवासी बकटौरापुर, सुरेंद्र निवासी मलिकापुर, मोनू निवासी शरीफापुर, दिल्लू निवासी शरीफापुर, माधव निवासी बौद्धनगर को पकड़ लिया। तलाशी में इनके पास से 17 हजार नौ सौ रुपये बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन बाइकों को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।