कन्नौज। भाजपा नेता और परिवार के लोगों पर हमले के मामले में पुलिस ने 10 नामजद, छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सदर कोतवाली के संदोहनपुर्वा निवासी भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला मंत्री आशीष सविता के घर पर एक अक्तूबर को पड़ोसियों ने रास्ते में मवेशी बांधने के विरोध में हमला कर दिया था। आरोप है कि पड़ोसियों ने पत्नी कीर्ति देवी, भाभी सुमन और पिता प्रभु दयाल पर हमला कर घायल कर दिया।
रविवार रात पुलिस ने भाजपा नेता आशीष सविता की तहरीर पर पड़ोसी इतवारी लाल, मानेश, सुखराम, बबलू, रितेश, शिवम, श्यामू, शीपू, गनेश, संतोष समेत छह अज्ञात लोगों पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजा जाएगा।