फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित सचिव पर सरकारी धन के गबन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। आवास आवंटन में अपात्रों को लाभ देकर सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन में बीडीओ ने सचिव पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में सचिव को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

उमर्दा ब्लाक के बीडीओ अखिलेश तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उमर्दा विकास खंड में तैनात सचिव अश्विन कुमार ने ठठिया में 37 और बहोसी गांव में 13 लोगों को गलत तरीके से आवास का आवंटन किया है। जांच के बाद सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में सचिव को नौ मार्च को निलंबित किया गया। अपात्र लोगों को आवास आवंटन के बाद दी गई सरकारी धनराशि की वसूली के लिए कहा गया।
सचिव ने अपात्रों को दिए आवास की धनराशि वसूल नहीं की। इससे साफ हुआ कि सचिव ने अपात्रों के साथ मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर गबन किया है। पुलिस ने बीडीओ की तहरीर पर आरोपी निलंबित सचिव अश्विन कुमार के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें