फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने वालों पर संगीन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। विजयी जुलूस रोकने पर इंस्पेक्टर विमलेश कुमार व पुलिस बल के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 70 नामजद व 400 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में उनकी ड्यूटी लगी थी। नादेमऊ में निकल रहे विजयी जुलूस को रोकने के लिए वह पहुंचे। उससे पहले इंदरगढ़ थाना प्रभारी विमलेश कुमार जुलूस को रोकने का प्रयास कर रहे थे।
उसी समय सुधीर उर्फ अमित, संजय उर्फ गौरव सिंह के ललकारने पर सभी समर्थक एक राय होकर पुलिस बल पर हमलाकर हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस बल कम होने के कारण पुलिस रामलीला मैदान की ओर भागने लगी। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग पथराव करने लगे। घटना की सूचना पर सौरिख थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी तथा ठठिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पीएसी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो यह सभी लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियों कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
इंस्पेक्टर सहित पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नादेमऊ मौर्यश्री व नवनिर्वाचित सराय ठेकू के ग्राम प्रधान संजय यादव उर्फ गौरव सिंह, अमित यादव उर्फ सुधीर, ब्रजमोहन सिंह, शिवपाल सिंह, विशाल सिंह, सचिन, अजय दुबे, दिलीप दुबे, प्रदीप दुबे, चमन, हिमांशु, नितिन, बालिस्टर यादव, कलक्टर यादव, विनय, कौशलेंद्र, बेटू, मुकेश, श्याम प्रकाश, संदीप पाल, अभिषेक, अरुण, अजय, रामनरेश, सुधीर, विमलेश, राजीव, कैलाश, बालस्टर, जसकरन, श्रीकृष्ण, लाल सिंह, कुलदीप, श्याम कठेरिया, प्रमोद, कमलेश, उपेंद्र, सुखराम उर्फ पतन्ने, अनिल, चांदबाबू, नीरज, करुणेश, ब्रजेंद्र, टिल्लन, धीरेंद्र, सनोज, जीतू, इरमान, पिल्कू, सोनू, निरोहित, सुदीप, सतेंद्र, अवसान सिंह, विजय सिंह, अवध, विकास, रिंकू, राजेंद्र, जितेंद्र, अल्लू, सीटू, दिगंबर, जोगेंद्र, राजेंद्र, तथा राहुल सहित चार सौ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें