फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशन नदी के पास बोरे में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। ईशन नदी के पास बोरे में शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त महिला के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के रज्जापुर्वा गांव के पास से निकली ईशन नदी के पास मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने एक बोरे में शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
डॉग स्क्वॉड की टीम एवं सर्विलांस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा। चेहरा पहचानने में नहीं आ रहा था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। डॉग स्क्वॉड की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में काफी दूर तक तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें