कन्नौज। तमंचे के बल पर युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली इलाके की महिला ने सहिल्यापुर निवासी शैलेंद्र उर्फ नान के खिलाफ दुष्कर्म और उसके पिता पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 12 जुलाई को शैलेंद्र उर्फ नान तमंचा लेकर घर में घुस आया। कनपटी पर तमंचा लगाकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर पिता ने जातिसूचक गालियां देते हुए धमकी दी। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।