फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान के परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एसपी कार्यालय में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। लापता किसान का 28 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। इससे आक्रोशित परिजनों ने कलक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। परिजनों ने अधिकारियों से खोजने की मांग की। थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के गांव सरौली निवासी 29 वर्षीय किसान शिवलायक 10 सितंबर से लापता हैं। पत्नी राधा देवी ने रंजिश के चलते गांव के उदयभान उर्फ छुन्ना, अनिल और शिवली थाना के खलकपुर निवासी संजीत यादव के खिलाफ पति के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 28 दिन बाद भी शिवलायक का सुराग न मिलने पर परिवार के लोगों के साथ राधा देवी ने कलक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एएसपी डॉ. अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। एएसपी के निर्देश के बाद ठठिया थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें