फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कोटेदार के खिलाफ कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लॉकडाउन में कई राशन कोटेदार कालाबाजारी कर रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक ने तहसीपुर गांव के राशन कोटेदार के खिलाफ कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक सियाराम कुरील ने राशन कोटेदार अरुण कुमार निवासी तहसीपुर के खिलाफ सदर कोतवाली में कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सरकारी राशन दुकान पर 17 पैकेट गेहूं और 47 पैकेट चावल के पाए गए। स्टाक रजिस्टर में राशन के वितरण का विवरण दर्ज मिला। इससे स्पष्ट हुआ कि कोटेदार घटतौली और हेरफेर कर सरकारी राशन की कालाबाजारी करता है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें