फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर तक पहुंचाया जरूरी सामान, ड्रोन से हुई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
समधन। क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित किए गए छह मोहल्लों में सोमवार को प्रशासन की तरफ से घर-घर जरूरी सामान पहुंचाया गया। बांस-बल्ली लगाकर मोहल्लों को सील रखा गया। सफाई कर्मियों को लगाकर दूसरे दिन भी मोहल्लों को सैनिटाइज करने का काम चलता रहा। एसपी और एसडीएम छिबरामऊ ने स्थिति परखी। एमओआईसी से थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपल लेने की जानकारी ली। इन मोहल्लों की ड्रोन से निगरानी कराई गई।
विज्ञापन

शनिवार रात को आई जांच रिपोर्ट में समधन का युवक कोरोना संक्रमित मिला था। युवक समधन की तीन मस्जिदों में रुके 28 जमातियों के संपर्क में आया था। इसके बाद उसे तिर्वा सीएचसी में बने कोविड-19 हास्पिटल में आइसोलेट किया गया। युवक आजाद नगर मोहल्ले का रहने वाला था। इस मोहल्ले के एक किमी की परिधि में आने वाले सिकंदरनगर, नेहरू नगर, गर्दाबाद, अल्लामा इकबाल नगर और दारासराय मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया।
सोमवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने यहां पहुंचकर तालग्राम एमओआईसी उमेश वर्मा से जांच के बारे में जानकारी ली। एसडीएम छिबरामऊ गौरव शुक्ला ने जरूरी सामान लोगों के घर तक पहुंचाने के बारे में ईओ से जानकारी ली। बताया गया कि सब्जी, दूध से लेकर हर जरूरी चीज लोगों तक पहुंच रही है। ईओ वीरेंद्र कुमार कनौजिया की देखरेख में सफाई कर्मियों ने दवा का छिड़काव कर मोहल्लों को सैनिटाइज किया। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बैरिकेडिंग कराकर पुलिस तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें