फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान में पानी लगा रही महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। इलाके में धान की फसल में पानी लगा रही महिला को युवक ने दबोच लिया। उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शोर सुनकर देवरानी के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 15 अगस्त की रात दस बजे वह अपने खेत में धान की फसल में पानी लगा रही थी। तभी गांव का युवक पहुंच गया। उसने पीछे से पकड़ लिया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर देवरानी मौके पर आ गईं। आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामले की जांच के प्रेमपुर चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें