सैयदपुर सकरी गांव में बच्चों ने रैली निकाली। खुले
में शौच न करने के लिए जागरूक किया गया। इससे फैलने वाली बीमारियों के बारे
में भी जानकारी दी गई।
इस दौरान ग्रामीण गंगाचरण प्रजापति ने शिकायत की
उन्होंने शौचालय बनवाया था, पर प्रधान ने अनुदान की धनराशि नहीं दी।
ग्रामीण रुखसार ने बताया कि 12 हजार रुपये के स्थान पर मात्र 9 हजार रुपये
ही शौचालय बनाने को दिया गया। मुख्तियार, अख्तियार, अली औसद ने मात्र छह-छह
हजार रुपये ही शौचालय बनाने के लिए दिया गया।
रामकुमार कठेरिया व राजू ने
आरोप लगाया कि ठेकेदार से शौचालय बनवाने के लिए कहा गया। इस पर बीडीओ साधना
दाीक्षित ने जांच कराकर सभी जल्द अनुदान दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रधान
गुड़िया के पति इकलाख ने सफाई दी कि आचार संहिता के कारण सभी को पूरा
अनुदान नहीं दिया जा सका। वहीं कुछ लोग चुनावी खुन्नस में झूठी शिकायत कर
रहे हैं। इस मौके पर राजेश दुबे, वरुण यादव, सुधीर दुबे, पूर्व प्रधान
इकलाख, पूर्व प्रधान शहनवाज आदि मौजूद थे।