खांदी कटने के बाद प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़ (कन्नौज)। रजबहा की खांदी कट जाने से नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इन्होंने खांदी सही कराने की मांग की।
थाना इंदरगढ़ इलाके में तिर्वा कंसुआ रजबहा निकला है। लाख गांव के पास बीस दिन में चौथी बार खांदी कट गई। इससे गांव तक रजबहा का पानी नहीं पहुंचता है। किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। कई बार किसानों ने खांदी बंद कराने की मांग की, सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर गुरुवार को अनंतपुर गांव के किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रेमचंद, सोनेलाल ,दीपचंद, हरि सिंह, राम भरोसे, हरिशंकर आदि किसान मौजूद रहे।