फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की जांच में मरीजों से ठगी का रैकेट, सीएमओ कार्यालय के बाहर संचालित पैथोलॉजी से कई मरीजों को दी गई झूठी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डेंगू का खौफ दिखाकर पैथोलॉजी से लेकर निजी अस्पतालाें में मरीजों से लूट हो रही है। कई मरीजों ने सोशल साइट पर पैथोलॉजी से मिली फर्जी रिपोर्ट पोस्ट कर अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अब तक हुआ कुछ नहीं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के बाहर पैथोलॉजी में फर्जी रिपोर्ट तैयार करने का रैकेट चल रहा है। यहां जांच कराने पर कम प्लेटलेट्स दिखाकर नर्सिंग होम में भर्ती कराने का दबाव बनाया जा रहा है। कई मरीज सोशल साइट पर जांच रिपोर्ट पोस्ट कर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी अनदेखी हो रही है।
सरकारी अस्पताल में डेंगू की जांच मुफ्त है। यहां भीड़ होने से मरीज निजी पैथोलॉजी की शरण लेते हैं। यहां 500 से 2000 रुपये तक लिए जा रहे हैं। यहां मरीजों पर अपने चहेते नर्सिंग होम में भर्ती होने का दबाव भी डाला जाता है। भर्ती होने पर 25 हजार से सवा लाख तक बिल बनता है। इसमें भर्ती कराने वाले का 25 से 35 फीसदी तक कमीशन होता है। वहीं इस मामले में सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पंजीकृत 50, चल रहीं सैकड़ों पैथोलॉजी
जिले में करीब 50 पैथोलॉजी सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। करीब एक सैकड़ा से अधिक अवैध ढंग से संचालित हो रही हैं। यहां अप्रशिक्षित लोग मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें