फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन खत्म, सड़क पर आए बंगाली

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के लोगों को राशन बांटते सपाई। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। लॉकडाउन में पश्चिम बंगाल के लोगों के पास मौजूद राशन खत्म हो गया। यह बुधवार को सड़क पर आकर राशन की मांग करने लगे। सपा नेताओं ने इन्हें राशन मुहैया कराया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जनपद बेकपुरा के गांव विशुनापुर निवासी पिंकू पुत्र तुलसी, जनपद हुगली के गांव कसौदा निवासी शेख फरीद, सरकार पुत्र नूर आलम, समांत गांव निवासी उत्तवल पुत्र घटेश्वर ,पश्चिम मदनीपुर निवासी गनेश मंडल पुत्र राना मंडल व विश्वजीत कस्बे में काफी समय से रह रहे हैं। यह कस्बे के सराफा कारोबारियों की दुकानों में जेवर बनाने का काम करते हैं। लॉकडाउन में इनके यहां राशन खत्म हो गया। यह सड़क पर आकर राशन की मांग करने लगे। सपा नेता अंशुल गुप्ता, कुक्कू चौहान ने इन्हें राशन उपलब्ध कराया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने लंच पैकेट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें