फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार जा रहे बाइक सवारों को डीएम-एसपी ने पकड़ा

विज्ञापन
फरीदाबाद से आए लोगों से पूछताछ करते डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/गुरसहायगंज। लॉकडाउन का जायजा लेने निकले डीएम और एसपी ने जीटी रोड पर बिहार जा रहे चार बाइक सवार मजदूरों को पकड़ लिया। बाइकों का चालान किया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मजदूरों को छोड़ दिया गया। एसपी ने जीटी रोड बंद करने के निर्देश दिए हैं। पास दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति देने के लिए कहा है। वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर इंदरगढ़ पुलिस ने सात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम राकेश कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह गुरसहायगंज के मुख्य चौराहे पर पहुंचे। भीड़ मिलने पर अधिकारियों ने दरोगा लक्ष्मण स्वरूप को फटकार लगा दी। इस बीच दो बाइकों पर सवार चार लोग कानपुर की ओर जा रहे थे। रोकने पर चारों ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद में पेंटिंग का काम करते हैं। लॉकडाउन के चलते पैतृक गांव जीखटिया थाना लखौरा जनपद मोतिहारी, बिहार जा रहे हैं। अधिकारियों के निर्देश पर चारों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। सभी स्वस्थ मिले। पुलिस ने दोनों बाइकों का चालान कर छोड़ दिया। एसपी ने बैरियर लगाकर जीटी रोड बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पास दिखाने पर ही वाहनों को आगे जाने दिया जाए।
वहीं इंदरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक पंकज कुमार टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मझरेटा गांव के बाहर सात लोग आपस में बैठकर बात कर रहे थे। उप निरीक्षक के समझाने के बाद भी यह बैठे रहे। सख्ती पर पुलिस से नोकझोंक करने लगे। दरोगा पंकज कुमार ने थाने में मोर सिंह पुत्र मुंशीलाल, राम अवतार पुत्र सुमेर सिंह, हरिराम पुत्र शम्मी, उदयभान पुत्र सुखलाल, अतर सिंह पुत्र दीनदयाल, सरवर पुत्र चमन लाल और वीरेंद्र पुत्र जयराम निवासी मझरेटा के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें