फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी में कोटेदार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। संकट के समय में कोटेदार राशन की कालाबाजारी करने से नहीं चूक रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक के सत्यापन में कोटे पर 96 क्विंटल गेहूं और 114 क्विंटल चावल कम मिलने पर कोटेदार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते गरीबों को मुफ्त में राशन देने का निर्णय लिया है। कोटेदार ऐसे वक्त भी गरीबों के हक पर डाका डालने से नहीं चूक रहे हैं। राशन न मिलने की लगातार शिकायतों पर पूर्ति निरीक्षक श्याम कुमार ने कस्बे के उचित दर विक्रेता मुकेश कुमार बाथम की दुकान का सत्यापन किया। यहां स्टाक कम मिला। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि कोटेदार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को दिए जाने वाले 60 क्विंटल गेहूं, 45 क्विंटल चावल, पात्र गृहस्थी के 35.49 क्विंटल गेहूं, 23.66 क्विंटल चावल के अलावा प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत गरीबों को दिए जाने वाले 46.95 क्विंटल चावल की कालाबाजारी कर ली। पूछताछ में कोटेदार स्टाक में राशन दिखा नहीं पाया। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ राशन की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द जेल भेजा जाएगा।
घटतौली पर राशन दुकान निलंबित
पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उमर्दा ब्लाक के खानपुर गांव की कोटे की दुकान पर राशन वितरण के दौरान घटतौली की जा रही थी। शिकायत की जांच में मामला सही पाया गया। घटतौली करने पर राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें