कन्नौज। लॉकडाउन में शराब ठेकों पर खरीदारों की भीड़ लग रही है। ऐसे में सामाजिक दूरी के पालन के लिए पुलिस महकमा अलर्ट है।
मंगलवार को कानपुर जोन के आईजी मोहित अग्रवाल ने सभी पुलिस कप्तानों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसी भी शराब ठेका पर भीड़ लगती है, और सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा तो डीएम से संस्तुति कर तत्काल शराब ठेके का लाइसेंस निरस्त कराएं। सभी चौकी और थाना प्रभारी ठेकों का निरीक्षण कर गोले बनवाकर ही शराब की बिक्री कराएं। इससे कि कोरोना वायरस का संक्रमण न फैल सके।