फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की बेयरिंग दुरुस्त करने लखनऊ से आएंगी मशीनें

विज्ञापन
पुल पर आवागमन रोकने के लिए बनाई गई दीवार। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। फर्रुखाबाद रोड पर उधरनपुर के पास काली नदी का पुल बेयरिंग के अव्यवस्थित होने की वजह से धंस गया है। इसको ठीक करने के लिए लखनऊ से मशीनें मंगाई जाएंगी। इसके लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों ने एक माह में पुल की बेयरिंग सही कराकर आवागमन शुरू करने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार लखनऊ से आए सेतु विशेषज्ञ एके श्रीवास्तव के साथ काली नदी के पुल पर पहुंचे। अधिकारियों ने गहनता से पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि किसी भारी वाहन के गुजरने से 49 साल पुराने पुल की बेयरिंग अव्यवस्थित हो गई। इससे यह समस्या आई है। अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि पुल को सही कराने के लिए लखनऊ से मशीनें मंगाई जाएंगी। पुल में मशीनों से जैक लगाया जाएगा। बेयरिंग को देखने के बाद तय होगा कि वह नई लगेंगी या दुरुस्त हो जाएंगी। फिलहाल एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एक सप्ताह में इसे प्रमुख अभियंता कार्यालय भेज दिया जाएगा। एक माह के अंदर पुल को ठीक कराकर आवागमन को बहाल कराना है।
इस दौरान पीडब्लूडी के सहायक अभियंता गंगाराम, जेई मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं लोक निर्माण विभाग ने पुल से चार पहिया वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए दीवार बनवा दी है। भारी वाहनाें के प्रवेश वर्जित का साइन बोर्ड भी सड़क के किनारे लगा दिया है। साल 1972 में फर्रुखाबाद को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें