फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने किशोरी को बना दिया नौकरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के एक मोहल्ले से चार माह पहले किशोरी को ले जाकर प्रेमी ने दिल्ली में नौकरानी बना दिया। इसके बाद चुपके से गांव लौट आया। सर्विलांस टीम ने रुपयों की मांग करते समय उसे दबोच लिया। इसके बाद दिल्ली की महिला और किशोरी को तलाश लिया गया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले की नाबालिग को बहवलपुर निवासी अर्जुन वाल्मीकि बहला-फुसलाकर ले गया था। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इस बीच आरोपी युवक लौट आया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर युवक का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। कुछ दिन पहले युवक ने दिल्ली में एक महिला से संपर्क कर रुपयों की मांग की। सर्विलांस पर नंबर ट्रेस होते ही पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। युवक की निशानदेही पर दिल्ली में दबिश देकर पुलिस संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर किशोरी को कोतवाली ले आई।
कोतवाली में एसआई रामसिंह ने बताया कि महिला लड़कियों को कामकाज के लिए पैसे लेकर लोगों के घर भेजती थी। किशोरी के काम का महीना पूरा होने के कारण अर्जुन ने महिला को खाते में पैसे डालने के लिए फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें